धनबाद.शुक्रवार को टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी (महतो) जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने हेतु उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। पूरे प्रदेश में एक साथ प्रत्येक जिलों में एक दिवसीय धरना – प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौंपा जा रहा है टोटेमिक कुरमी /कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव गिरि धारी महतो ने कहा देश की आजादी के पहले प्रिमिटिव ट्राइब (भादिस जनजाति) में सूचीबद्ध था किरतु 1950 ई. में अनुसूचित जनजाति का जब सूची तैयार हुआ तब कुरमी/कुड़मी (महतो) जनजाति को छोड़कर सभी आदिम जनजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध किया गया। भारत सरकार द्वारा प्रेषित पत्रांक नंबर 26 /12/50 रजिस्टर्ड दिनांक 15/2/ 1951 जनजाति सूची में कुरमी/कुड़मी जनजाति का उल्लेख नहीं होने के कारण तत्कालीन सांसद सदस्य हृदयनाथ द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के जवाब में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सरकारी भूल एवं भूल सुधारने की बात कबूल की थी तब से अब तक 72 वर्षों में लगातार यह जनजाति अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध हेतु संघर्षरत है।यदि राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार यथाशीघ्र कुरमी कुड़मी (महतो) जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने की पहल नहीं करती है तो 20 सितंबर से पूरे झारखंड में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया जाएगा।धरना प्रदर्शन में गिरि धारी महतो केंद्रीय महासचिव, नरेश महतो केंद्रीय सदस्य, विनय महतो जिला सचिव, भगवत महतो पूर्व जिला अध्यक्ष, राजू महतो केंद्रीय महासचिव युवा मोर्चा, डब्लू महतो जिला अध्यक्ष, अशोक महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष, नरेश प्रसाद महतो, अर्चना देवी, जगन महतो, मनीलाल महतो, मिट्ठू महतो, रमेश महतो, हुबलाल महतो, दिनेश महतो, सीमा देवी, बुल्लू देवी, विकास महतो समेत अन्य समाज के सदस्य उपस्थित थे।
Trending
- जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण
- जेजीजीएलसीसीई. को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परिक्षा संपन्न कराने हेतु धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, तैयारीयां पूरी
- धनबाद पुलिस ने न्यायालय से जुड़े कार्यों को तत्परता से निबटारे का दिया निर्देश
- धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया हवन व तर्पण
- विवादित बयान को ले भाजपा के राघवेंद्र सिंह मरवा सहित अन्य तीन नेताओं पर धनबाद थाना में एफआईआर के लिए आवेदन
- धनबाद रेल मंडल ने किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
- टुंडी विधायक मथुरा महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्या
- विधानसभा चुनाव को ले इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संधारण हेतु धनबाद पुलिस ने किया उच्चस्तरीय बैठक
www.indiasvoice.com