धनबाद: शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयोजक मंडली के सदस्य गोल्फ ग्राउंड में भव्य पंडाल और मंच की तैयारियों में जुटे दिखे। शनिवार 4 फरवरी को भव्य और ऐतिहासिक रूप से होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस का 51 वां स्थापना दिवस है। तैयारियों में जुटे कंसारी मंडल ने कहा 1973 की तरह बहुत ही भव्य और ऐतिहासिक स्थापना दिवस होगा जिसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड सरकार के मंत्री गण धनबाद जिले समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी तादाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता इस स्थापना दिवस में शिरकत करेंगे। गोल्फ ग्राउंड में उपस्थित रतीलाल टुडू ने कहा कि 2 सालों के कोरोना काल के बाद इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51वां स्थापना दिवस को हम महा उत्सव के रूप में मनाएंगे। गोल्फ ग्राउंड में कंसारी मंडल, रतीलाल टूडू, नकुल महतो समेत संयोजक मंडली के सदस्य तैयारियों में व्यस्त दिखे।
Trending
- जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण
- जेजीजीएलसीसीई. को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परिक्षा संपन्न कराने हेतु धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, तैयारीयां पूरी
- धनबाद पुलिस ने न्यायालय से जुड़े कार्यों को तत्परता से निबटारे का दिया निर्देश
- धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया हवन व तर्पण
- विवादित बयान को ले भाजपा के राघवेंद्र सिंह मरवा सहित अन्य तीन नेताओं पर धनबाद थाना में एफआईआर के लिए आवेदन
- धनबाद रेल मंडल ने किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
- टुंडी विधायक मथुरा महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्या
- विधानसभा चुनाव को ले इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संधारण हेतु धनबाद पुलिस ने किया उच्चस्तरीय बैठक
www.indiasvoice.com