धनबाद :सोमवार को धनबाद नगर कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान,नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा के नेतृत्व में डीआरएम चौक स्थित अंबेडकर के प्रतिमा स्थल से रेलवे स्टेशन होते हुए श्रमिक चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व धनबाद जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है,भारत जोड़ो कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला के सभी प्रखंड एवं नगर वार प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है और इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी उक्त कार्यक्रम को लगातार 5 महीना निरंतर जिला के सभी प्रखंड,नगर,वार्ड एवं पंचायतों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।आगे श्री सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है, भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में तानाशाही एवं नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली एवं ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है,कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई,बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है,कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी,देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे समय रहते संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध तक होने की संभावना हो सकती है,कांग्रेस पार्टी से सदैव देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी,कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहे,आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोगों भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं,भारत छोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी, राहुल गांधी के इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने कोने से करोड़ों लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और लोग जुड़ रहे हैं। मौके पर नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा सद्भावना के साथ देश को सशक्त व मजबूत बनाने का संदेश देने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थिति में केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी एवं जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे जिसका निराकरण करने में केंद्र सरकार विफल रही है,कांग्रेस पार्टी उस विषय वस्तु के साथ-साथ केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम करेगी,भारत जोड़ों यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और करोड़ों लोग इस यात्रा में जुड़ रहे हैं और निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, मदन महतो, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह जोगी, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज यादव, संजय महतो,अब्दुल करीम अंसारी जाहिर अंसारी, अशोक लाल, संजय जायसवाल, पप्पू कुमार तिवारी,इम्तियाज अली, शशि भूषण तिवारी ,कामता पासवान ,बिल्कीस खानम, सत्यानंद पांडे, रवि रंजन सिंह, शुभ्रवरण तिवारी रामजी भगत दिनेश यादव साहिर खान, आशीष सिन्हा, गुलजार अहमद ,अनुज चौहान, मृत्युंजय सिंह, अजय पासवान, अरविंद सैनी, भास्कर झा ,संजीव चौहान, पवन महतो, हारून दास, गुड्डू कुमार,मंटू कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Trending
- जे.जी.जी.एल.सी.सी.ई.2023 प्रतियोगिता परीक्षा को ले धनबाद एसएसपी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण
- जेजीजीएलसीसीई. को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परिक्षा संपन्न कराने हेतु धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, तैयारीयां पूरी
- धनबाद पुलिस ने न्यायालय से जुड़े कार्यों को तत्परता से निबटारे का दिया निर्देश
- धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया हवन व तर्पण
- विवादित बयान को ले भाजपा के राघवेंद्र सिंह मरवा सहित अन्य तीन नेताओं पर धनबाद थाना में एफआईआर के लिए आवेदन
- धनबाद रेल मंडल ने किया स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
- टुंडी विधायक मथुरा महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों का किया शिलान्या
- विधानसभा चुनाव को ले इंटर स्टेट बॉर्डर सिलिंग व विधि व्यवस्था संधारण हेतु धनबाद पुलिस ने किया उच्चस्तरीय बैठक
www.indiasvoice.com