समाजसेवी दीपक महतो ने सभी भक्तों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
धनबाद.सावन माह में लोग बाबा नगरी देवघर और चिड़का धाम बाबा का जलार्पण एवं दर्शन करने जाते हैं। खासकर सावन के प्रत्येक सोमवारी पर जगह – जगह से श्रद्धालु रवाना होते हैं। उसी प्रकार टाटा सिजुआ 12 नंबर बस्ती स्थित श्रीश्री 108 गौरी शंकर धाम से कांवरिया का एक जत्था चिड़का धाम के लिए रवाना हुआ. इस अवसर पर सभी शिव भक्तों को गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह भावी पार्षद धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या-6 दीपक कुमार महतो ने सभी भक्तों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मुरादे पूरी करते हैं इसलिए हम सभी को श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए। ऐसा कहा गया है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं उनकी मन्नते पूर्ण रूप से पूरी होती है। मौके पर प्रेम महतो, रवि रंजन महतो, हजरा महतो, संजय कुमार, सोनू पंडित, विनोद, विवेक, निमाय दसौंदी, रोशन, आकाश, रोनित आदि मौजूद थे।