27 अगस्त को गांधी सेवा सदन में होगी जिला कार्यसमिति की बैठक
प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे
धनबाद: रविवार को झारखंड विश्वकर्मा (बढ़ई) कल्याण समिति की जिला कार्यसमिति की बैठक बाबूडीह स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा ने किया ।
बैठक में जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा ने मुख्य रूप से संगठन सदस्यता अभियान, कार्यकाल विवरणी, अनुशासन, शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम, सामूहिक विवाह,अर्थव्यवस्था एवं अन्य प्रदर्शनी कार्य विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए।
कतरास में बन रहे भव्य विश्वकर्मा मंदिर निर्माण पर भी चर्चा हुई. संरक्षक शिव नाथ शर्मा धनबाद में 11,111 रुपए की सहयोग राशि चेक द्वारा भुगतान किए।
बैठक में अगली बैठक 27 अगस्त को गांधी सेवा सदन धनबाद में होना सुनिश्चित हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे तथा अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र कुमार ने एकता बनाए रखने पर बल दिया एवं संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहायता करने की बात कही।
बैठक में जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा, जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा, संरक्षक शिवलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रघु शर्मा प्रदेश महासचिव उमेश प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, धनबाद अध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव सुशील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, जिला कमेटी सदस्य वासुदेव शर्मा, विजय शर्मा, मुन्ना शर्मा सचिव निरसा, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष विशु शर्मा, सचिव बैजनाथ शर्मा निरसा से युगल शर्मा,निरसा प्रखंड समिति संरक्षक रामकिशन शर्मा, निरसा अध्यक्ष ईश्वर राणा, रामाधीन शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विलायती शर्मा, जिला वरीय उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद शर्मा, सियाराम शर्मा,विकास शर्मा, शिव शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, बबलू शर्मा, सुरेश शर्मा, उमेश शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, रामकिशन शर्मा, बिहारी प्रसाद मिस्त्री,रामचंद्र शर्मा समेत सैकड़ों विश्वकर्मा समाज के सदस्य उपस्थित थे।