धनबाद.धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक का मुख्य विषय आजादी के अमृत महोत्सव पर 9 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम को धनबाद विधानसभा में ऐतिहासिक बनाना था।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव महान सपूतों के योगदान को याद करने के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में जुट जाने की प्रेरणा दे रहा है। हर घर पर तिरंगा फहरायेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा।हर घर तिरंगा फहराएगा,उस विशिष्ट और अप्रतिम दृश्य की कल्पना से ही मन आह्लादित है।
भारत का कण-कण राष्ट्र प्रेम और देश सेवा के पवित्र भाव से भर जायेगा। मां भारती की प्रगति एवं उन्नति के लिए प्रत्येक देशवासी उठ खड़ा होगा। आप भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।
इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। धनबाद विधानसभा में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक सफल हो इसके लिए सभी मनोयोग के साथ लग जाए।
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा आइए इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का अमृत महोत्सव मनाएं और गर्व के साथ हर घर तिरंगा फहराएं। घर-घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक जिले के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ संपन्न हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर ने जिला और मंडल स्तर पर समिति बना ली है। शीघ्र ही हम शक्ति केंद्र पर समिति का भी गठन कर लेंगे प्रत्येक दायित्व वान कार्यकर्ता जहां निवास करते हैं ।आस-पास के घरों पर आसपास की गलियों में सभी घरों पर तिरंगा लहराए इसके लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने किया ।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अजय त्रिवेदी संजीव अग्रवाल रमेश राही नितिन भट्ट महेंद्र शर्मा सुरेश महतो मिल्टन पार्थ सारथी पंकज सिन्हा रमा सिन्हा अमलेश सिंह रीता प्रसाद अनिल सिन्हा निर्मल प्रधान विकास मिश्रा सुमन सिंह मौसम सिंह शिवेंद्र सिंह राज कुमार मंडल आनंद खंडेलवाल मनोज सिंह रमेश सिंह जयंत चौधरी तमाल राय रवि सिन्हा बालमुकुंद राम अभिमन्यु कुमार विकास सिन्हा सत्य प्रकाश सिंह बॉबी पांडे किरण सिंह अभिषेक श्रीवास्तव उमेश सिंह विजय रजक सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे.