धनबाद। जनजाति संथाल आदिवासी समाज से द्रोपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति बनने पर संथाल अकील सापड़ाव समिति के केंद्रीय समिति ने रणधीर वर्मा चौक पर जश्न मनाया।
उत्साह और उमंग के साथ संथाली डोंग और लॉन्गड़े नृत्य कर, ढोल नगाड़े बजाकर रणधीर वर्मा और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर खुशी का इजहार किया।
समिति के अध्यक्ष लोबिन मरांडी ने जोहार स्वागत अभिनंदन किया और एनडीए एवं सहयोगी सांसदों एवं विधायकों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में संताल सांस्कृतिक सोसायटी भी शामिल थी।
इस खुशी के मौके पर सुरजन हांसदा झामलाल हांसदा कमलेश हांसदा तलॉबा मुर्मू विनीता कुमारी लाल देव पांडे मनोज हाजरा एवं समिति के अन्य सदस्य खुशी से उत्साहित थे।